फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's Chetan Bhatt injured in Asian Karate, out of singles group

Nainital News: हल्द्वानी के चेतन भट्ट एशियन कराटे में चोटिल, एकल ग्रुप से बाहर

Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's Chetan Bhatt injured in Asian Karate, out of singles group
हल्द्वानी। इंडोनेशिया में आयोजित 22वीं एशियन कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के चेतन भट्ट कंधे में चोट के कारण एकल वर्ग से बाहर हो गए हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष पांच स्थान हासिल कर वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन



कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चेतन ने मकाऊ और कतर के खिलाड़ियों को हराया था। शनिवार को उनका मुकाबला जॉर्डन के खिलाड़ी से हुआ जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तीसरे स्थान के लिए उन्होंने ईरान को पराजित किया। फिलीपींस के साथ खेले गए पदक मैच में वे 7-4 से आगे चल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कंधे पर चोट लग गई जिससे उन्हें हार का सामना पड़ा। यदि वह यह मैच जीत जाते तो वह इस खेल में भारत के पहले पदक विजेता खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान हासिल करते। वह अब युगल वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन



खेल विभाग का करो योग रहो निरोग का संदेश
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को खेल विभाग जिले के सभी खेल प्रशिक्षण शिविरों में योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन जिला प्रशासन से सहयोग से खेल निदेशालय के दिशा-निर्देश पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास, योग जागरूकता और स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी गतिविधियां होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने लोगों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed