फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's Ankit becomes Asia Coordinator in NASA

Nainital News: हल्द्वानी के अंकित नासा में एशिया समन्वयक बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's Ankit becomes Asia Coordinator in NASA
अंकित जोशी
नैनताल। हल्द्वानी निवासी अंकित जोशी का नासा-यूएसऐड में एशिया समन्वयक के पद पर चयनित हुए हैं। अंकित सर्विर साइंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस के कोर मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बारापत्थर में हुई पत्रकार वार्ता में अंकित जोशी ने कहा कि ‘सर्विर’ अमेरिका की नासा और अमेरिका की अंर्तराष्ट्रीय विकास संस्था (यूएसऐड) का संयुक्त उपक्रम है। ये संस्था विश्वभर में विकासशील देशों को अंतरिक्ष के उपग्रहों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर जलवायु परिवर्तन से निपटने, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विषयों और भू-उपयोग के संबंध में सहायता देती है।
विज्ञापन

अंकित की ओर से मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर के हिंदुकुश और दक्षिण पूर्वी एशिया के लिए नासा के उपग्रह से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित देशों को सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन, कृषि, भू-उपयोग और पारिस्थिकीय विषयों पर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि वर्मतान में सर्विर के दक्षिण पूर्वी एशिया के बैंकाक स्थित कार्यालय में सेवा दे रहे हैं। फरवरी में उन्हें नए संस्थान में ज्वाइन करना है। अंकित के पिता मोहन चंद्र जोशी चीनी उद्योग से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता मंजू जोशी गृहिणी हैं। भाई अभय हैदराबाद में कार्यरत हैं और बहन अपर्णा शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में कार्य कर रही हैं।



पर्वतारोही भी हैं अंकित

नैनीताल। मूल रानीखेत और वर्तमान में ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी अंकित की स्कूली शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से हुई। मुंबई विवि से अंग्रेजी में स्नातक करने के बाद सिंगापुर, डेनमार्क और दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की। नेहरू पर्यावरण संस्थान उत्तरकाशी से भी अंकित पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 18000 फीट की चोटियों में पर्वतारोहण किया है। वह प्रसिद्ध फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह के दामाद हैं।



उत्तराखंड में भी कार्य कर चुके हैं अंकित

नैनीताल। अंकित ने बताया कि वह उत्तराखंड के केदारनाथ में आई आपदा के बाद विशेषज्ञों की टीम के साथ यहां सर्वे कर चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से हल्द्वानी तक बाढ़ और भूकंप पर सर्वे किया है। कहा कि नासा के पास काफी डेटा है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपदा भूकंप, बाढ़ और वनाग्नि की सूचना सरकार को पहले दी जा सके।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed