फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's new degree college will open with borrowed money

हल्द्वानी का नया डिग्री कॉलेज खुलेगा उधार के पैसे से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's new degree college will open with borrowed money
हल्द्वानी। हल्द्वानी में नए राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी तो दी गई लेकिन शासन स्तर से बजट आवंटित नहीं किया गया है। इस कॉलेज में तीनों संकाय खोलने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय से पैनल से जुड़ी प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसके लिए नए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने एमबीपीजी कॉलेज से 50 हजार रुपये उधार लिए हैं।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का दवाब कम करने के उद्देश्य से हल्द्वानी में नए राजकीय महाविद्यालय की मंजूरी दी गई है। नया महाविद्यालय गौलापार में खोलने की प्रक्रिया चल रही है, एक निजी स्कूल के कुछ कमरों में इसका शुभारंभ भी कर दिया मगर भौतिक संसाधन कुछ भी न होने के कारण महाविद्यालय में प्रवेश आदि की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। प्राचार्य के साथ ही अन्य स्टाफ कहां बैठेगा, यह व्यवस्था भी नहीं है। इधर, इस नए महाविद्यालय को गौलापार के स्थान पर लामाचौड़ में खोलने के लिए भी दवाब बना रहा है। इस वजह से नया महाविद्यालय कहां खुलेगा, इसमें पेच फंस गया है। इसके अलावा शासन ने नए महाविद्यालय की स्थापना के लिए बजट की मंजूरी भी नहीं दी है।
विज्ञापन

नए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि व्यवस्थाएं करने के लिए एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य से 50 हजार रुपये उधार लिए गए हैं ताकि कुमाऊं विवि से पैनल की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। वहीं, उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक का कहना है कि बजट की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed