फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Husband who went to Delhi for job got married for the second time

Haldwani News: नौकरी के लिए दिल्ली गए पति ने रचाई दूसरी शादी, अब लापता...महिला ने दर्ज कराई पति की गुमशुदगी

Thu, 19 Dec 2024 12:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Dec 2024 12:19 PM IST
सार

घर से नौकरी की बात कहकर दिल्ली गए एक व्यक्ति ने दूसरी शादी रचा ली। उसने मध्यप्रदेश में दूसरी शादी की। मामले में मध्यप्रदेश पुलिस हल्द्वानी आई और व्यक्ति की पत्नी से पूछताछ कर लौट गई। इधर, महिला ने मुखानी थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Haldwani News: Husband who went to Delhi for job got married for the second time
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

घर से नौकरी की बात कहकर दिल्ली गए एक व्यक्ति ने मध्यप्रदेश में दूसरी शादी कर ली। मामले में मध्यप्रदेश पुलिस कुछ दिनों पहले हल्द्वानी आई और भोटियापड़ाव थाने में व्यक्ति की पहली पत्नी और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर लौट गई। इधर, महिला ने मुखानी थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 

मुखानी निवासी महिला ने बताया कि इसी वर्ष चार अक्तूबर को उसके पति दिल्ली में नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से गए थे। 23 अक्तूबर को पति से बात हुई। 14 नवंबर को सास के पास नए नंबर से फोन आया और उन्हें बताया कि आपके बेटे ने दूसरी शादी कर ली है। महिला का कहना है कि इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है। जब उसने अपने देवर से पूछा तो उसने भी बड़े भाई के शादी करने की बात बताई। पति को फोन करने पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पति से कोई बात नहीं हो सकी है। इधर, 25 नवंबर को मध्यप्रदेश पुलिस हल्द्वानी के भोटियापड़ाव थाने में पहुंची और महिला से पूछताछ की। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसका पति मध्यप्रदेश की किसी युवती को लेकर भाग चुका है। अब व्यक्ति का नंबर बंद आ रहा है। महिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed