फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GST raids on five shops in haldwani uttarakhand

हल्द्वानी: पांच दुकानों पर जीएसटी का छापा, 52.50 लाख कर चोरी पकड़ी; मौके पर ही जमा कराया जुर्माना

Wed, 16 Sep 2026 09:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

हल्द्वानी में जीएसटी विभाग की सात टीमों ने शहर के पांच प्रतिष्ठित स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट तथा उनके गोदामों और कारखानों में छापे मारे। मैन्युअल और डिजिटल अभिलेखों की पड़ताल में 10.50 करोड़ के टर्नओवर पर 52.50 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। 

विज्ञापन
GST raids on five shops in haldwani uttarakhand
हल्द्वानी में स्वीट्स शॉप में कर संबंधी कागजातों की जांच करते जीएसटी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में जीएसटी विभाग की सात टीमों ने शहर के पांच प्रतिष्ठित स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट और उनके गोदामों व कारखानों में छापे मारे। मैन्युअल और डिजिटल अभिलेख की पड़ताल करने पर 10.50 करोड़ के टर्नओवर पर 52.50 लाख की चोरी पकड़ी गई। कारोबारियों से मौके पर ही जुर्माना राशि जमा कराई गई।

हल्द्वानी संभाग के संयुक्त आयुक्त रोशन लाल ने सात टीमों का गठन किया। उपायुक्त रजनीश यश्वस्थी और ज्ञान चंद्र के नेतृत्व में टीमों ने पुलिस के साथ नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड स्थित प्रतिष्ठान और घी व तेल के गोदाम में जांच की। संयुत आयुक्त रोशन लाल ने बताया कि प्रतिष्ठानों से कब्जे में लिए गए अभिलेखों की गहन जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी ऑनलाइन भुगतान से मिली राशि को टर्नओवर में नहीं दर्शा रहे हैं।

विज्ञापन

इसलिए की गई कार्रवाई
पिछले लंबे समय से स्वीट्स और रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ग्राहकों को बिल जारी न करने, बिक्री छुपाने, इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ लेने, टैक्स न चुकाने जैसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया कार्रवाई का विरोध
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के छापा मारने का विरोध किया और इसे उत्पीड़न करार दिया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, मनोज जायसवाल, गौरव गुप्ता ने कहा कि इस मामले में जल्द जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलकर रोष जताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed