{"_id":"64eba6e36c6d0278cc046e45","slug":"grandfather-got-grandson-christened-online-haldwani-news-c-337-1-shld1032-262-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अमेरिका से वीजा मिलने में हुई देरी, तो दादा ने ऑनलाइन कराया पोते का नामकरण संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अमेरिका से वीजा मिलने में हुई देरी, तो दादा ने ऑनलाइन कराया पोते का नामकरण संस्कार
Mon, 28 Aug 2023 02:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:41 PM IST
सार
अमेरिका से वीजा मिलने में आ रही समस्या के चलते पीसी पंत ने ऑनलाइन नामकरण संस्कार कराने का निर्णय लिया। रविवार शाम को पंडित रमेश जोशी ने विधि-विधान से पोते का नामकरण संस्कार किया और पोते का नाम लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
आनलाइन नामकरण संस्कार में अमेरिका में बैठे माता पिता और हल्द्वानी में संस्कार कराते पुजारी। स्र
विस्तार
नवजात के लिए अमेरिका से वीजा मिलने में देरी हुई तो हल्द्वानी निवासी दादा ने ऑनलाइन नामकरण कराने के साथ पार्टी का आयोजन किया। कमलुवागांजा गिरजा विहार निवासी पीएनबी से चीफ मैनेजर पद से सेवानिवृत्त पीसी जोशी का पुत्र नितिन जोशी और बहू निलिमा जोशी अमेरिका में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan 2023: मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी
विज्ञापन
पीसी पंत ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पुत्र को बेटा हुआ लेकिन अमेरिका से वीजा मिलने में आ रही समस्या के चलते उन्होंने ऑनलाइन नामकरण संस्कार कराने का निर्णय लिया। रविवार शाम को पंडित रमेश जोशी ने विधि-विधान से पोते का नामकरण संस्कार किया और पोते का नाम लक्ष्य रखा। बताया कि बेटा 2012 से अमेरिका में नौकरी कर रहा है। अब उनका बेटा पोते को लेकर तीन माह बाद आएगा।
विज्ञापन