फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raksha Bandhan: women delegation tie Rakhi to Cm Dhami at CM Residence in Dehradun Uttarakhand news

Raksha Bandhan 2023: मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

Mon, 28 Aug 2023 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधने मुख्यमंत्री आवास पर महिला प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।सीएम ने भी महिलाओं से राखी बंधवा सभी को उपहार भेंट किए।

विज्ञापन
Raksha Bandhan: women delegation tie Rakhi to Cm Dhami at CM Residence in Dehradun Uttarakhand news
सीएम की कलाई पर बांधी महिलाओं ने राखी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। सीएम धामी ने सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।

विज्ञापन


सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध  होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादों को बिक्री के लिए मिलेगा मंच

इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से जहां उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी। 

ये भी पढ़ें...खतरे के संकेत: नदियों के किनारे पनप रहा अतिक्रमण बनेगा तबाही का कारण, जाते-जाते भी नए रंग में दिखेगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed