फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Got admission only after seeing negative report, less tourists arrived in Nainital than last week

निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही मिला प्रवेश, नैनीताल में पिछले सप्ताह से कम पहुंचे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Got admission only after seeing negative report, less tourists arrived in Nainital than last week
नैनीताल। नैनीताल में बीते सप्ताह के जैसे इस सप्ताह सैलानियों का जमावड़ा नहीं दिखाई दिया। हालांकि रविवार को सैकड़ों सैलानी पहुंचे। रविवार को सैलानियों का नगर के प्रवेश द्वार में कोविड जांच की गई। इसके बाद ही पर्यटकों को शहर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

बता दें नैनीताल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद हालात सामान्य होने पर पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा था। इस दौरान 20 से 25 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचने लगे थे। प्रशासन की सख्ती के बाद इस सप्ताह एकाएक पर्यटकों की आमद कम हो गई है। इसके चलते नगर के तीनों प्रवेश द्वारों नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस में वाहनों को नहीं रोका गया। हालांकि कोविड संक्रमण के चलते सभी सैलानियों की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपार्ट देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इधर, वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर के मस्जिद तिराहा, माल रोड में आंशिक जाम लगा। बता दें नैनीताल में सैलानियों की आमद में बढ़ोत्तरी को देखते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सप्ताह के अंत में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही पर्यटकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed