{"_id":"584d8cdb4f1c1b3d7f2c3791","slug":"getting-bovine-cattle-smuggling-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में हो रही गोवंशीय पशुओं की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में हो रही गोवंशीय पशुओं की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में हो रही गोवंशीय पशुओं की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में तैनात वनकर्मियों ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 15 बैल बरामद किए। हालांकि पशु तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए। बरामद बैलों में से दो की मौत हो चुकी थी। रेंजर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह वनकर्मियों को सूचना मिली की पाटकोट की ओर से अज्ञात पशु तस्कर अशोका लीलैंड वाहन में बैलों को ठूंसकर रामनगर की ओर आ रहे हैं। इस पर वनकर्मियों ने बैराज स्थित टेड़ा वन चौकी पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी वहां पहुंचे एक ट्रक (यूके 04 सीए 7536) को रुकवाया गया तो वाहन से उतरकर कुछ लोग जंगली की ओर भाग निकले। तलाशी में वाहन के अंदर 15 बैलों मिले। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन