फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gangwar welcome in Nainital

नैनीताल में गंगवार का स्वागत

Tue, 19 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gangwar welcome in Nainital

भाजपा के सहयोग से सोमवार को नैनीताल क्लब में केंद्रीय बजट जनता की राय के मुताबिक बनाने को लेकर पर्वतीय क्षेत्र की समस्या तथा विकास की संभावनाओं विषय पर परिचर्चा हुई। परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, किसानों व महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


परिचर्चा में मुख्य रूप से बीते पांच माह से पर्वतीय क्षेत्र मेें बारिश न होने से पड़ रहे सूखे से निपटने के लिए केंद्र से विशेष मदद की गुजारिश की गई। इसके अलावा महिलाओं के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, पहाड़ में भूमि बंदोबस्त कर अनिवार्य चकबंदी लागू करने के मुद्दे प्राथमिकता से उठे।
विज्ञापन


परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा कि बुद्धिजीवियों, किसानों, महिलाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आम बजट में जो अपेक्षाएं की गई हैं, उन्हें पूरा करने के हर संभव प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के विकास का रोड मैप लेकर कार्य कर रहे हैं और इसे धरातल में लाने के लिए वह नए-नए हो रहे हैं। पीएम ने अभी तक जो भी योजनाएं शुरू कीं उससे जनता काफी खुश है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पीएम मोदी की सोच विकास की सोच है।

पहली बार किसी केंद्र सरकार से आम बजट से जनता की राय जानने का प्रयास किया है जो अपने आप मेेेें एक अनूठा प्रयास है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के दौरान 20 करोड़ लोगों ने खाते खोले गए।


परिचर्चा में कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए एक विशेष नीति बनाने, विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान को जोड़ने, भाजपा नेता भुवन हर्बोला ने पर्वतीय क्षेत्र की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए ठोस नीति बनाने, नागालैंड विवि में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मोहन सिंह रावत ने ग्रामीण महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, विवि में रोजगारपरक कोर्स अधिक खोलने, अधिवक्ता ओमकार गोस्वामी ने जल व वन संवर्धन के साथ अधिवक्ता संघों के लिए बजट का प्रावधान रखने की मांगें उठाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed