{"_id":"5e01021b8ebc3e87d46888f0","slug":"gajraj-reached-the-road-and-returned-after-eating-jaggery-and-roti-haldwani-news-hld3667561144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पहुंचे गजराज गुड़ और रोटी खाकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पहुंचे गजराज गुड़ और रोटी खाकर लौटे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। टांडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक टस्कर के जंगल से सड़क पर निकल आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक टस्कर के सड़क और उसके आसपास टहलने से यातायात भी बाधित रहा। वन कर्मियों ने टस्कर को गुड़ रोटी खिलाई जिसके बाद टस्कर वापस जंगल की तरफ लौट गया।
सोमवार दोपहर टांडा रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक टस्कर सड़क पर आ गया। अचानक टस्कर को सड़क पर देखकर सड़क से गुजरने वाले वाहन अपनी जगह पर ही रुक गए। वाहनों और राहगीरों को देखकर गजराज भी रेलवे फाटक के आर- पार सड़क पर घूमने लगा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गजराज को गुड़ के साथ रोटी दी जिससे कुछ देर बाद टस्कर जंगल की तरफ चला गया। पंकज शर्मा ने बताया कि टस्कर करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में गश्त कर रहा है। कुछ दिन पूर्व टस्कर को रेलवे पटरी के दूसरी ओर रुद्रपुर की तरफ देखा गया था लेकिन सोमवार को टस्कर हल्द्वानी, रुद्रपुर दोनों तरफ मूवमेंट करता दिखा। सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है।