{"_id":"69c4418623464581d005274a","slug":"furniture-will-be-installed-in-the-new-arto-office-for-rs-30-lakh-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-4987-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 30 लाख से नए एआरटीओ कार्यालय में लगेगा फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 30 लाख से नए एआरटीओ कार्यालय में लगेगा फर्नीचर
विज्ञापन
रामनगर। नगर का एआरटीओ कार्यालय अप्रैल तक सांवल्दे स्थित अपने नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा जिसका 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। शासन की ओर से दफ्तर के फर्नीचर के लिए 30 लाख का बजट मिला है।
वर्तमान में यह कार्यालय शंकरपुर सड़क स्थित किराये के भवन में संचालित है। ग्राम सांवल्दे में साढ़े सात करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण कराया गया है। इसमें ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक, कार्यालय भवन और फिटनेस सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र कपकोटी ने बताया कि उन्होंने पार्किंग शेड, बोरवेल, जेनरेटर आदि कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मांग का प्रस्ताव भेजा था। कपकोटी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही कार्य शुरू होगा और अप्रैल में कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।