फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud of six lakh rupees with former principal

Nainital News: पूर्व प्रधानाचार्य के साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 29 Apr 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud of six lakh rupees with former principal
धोखाधड़ी की शिकार प्रधानाचार्य का फोटो
कोटाबाग/ कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक के गिनतीगांव में पूर्व प्रधानाचार्य रमा गुप्ता के खाते से धोखाधड़ी कर करीब छह लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रुपये निकालने का आरोप पीड़िता के रिश्तेदार और नौकरों पर है। रमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार ने गलत तरीके से उसके खाते से 5 लाख 94 हजार 550 रुपये खुद के अलावा घर में काम करने वाले दो लोगों के खाते में डलवा दिए। बाद में मामला खुला तो उनकी ओर से चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। पैसा लौटाने के लिए एक महीने का समय मांगा गया था। समयसीमा पूरी होने के बाद भी राशि नहीं लौटाई गई है। कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed