{"_id":"5e1e1b008ebc3e4b0c3b1ed5","slug":"four-months-passed-no-admission-student-upset-haldwani-news-hld3695873130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बीते, नहीं मिला प्रवेश, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बीते, नहीं मिला प्रवेश, छात्र परेशान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में इंटीरियर डेकोरेशन पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति चार माह बाद भी नहीं मिल सकी है। इस कारण विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश सितंबर माह में होने थे लेकिन विश्वविद्यालय ने संबद्धता न होने का हवाला देकर इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। बाद में इंटीरियर डेकोरेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं द्वारा कालेज प्रशासन पर दबाव बनाया तो विश्वविद्यालय ने अस्थायी संबद्धता की शर्त लगा दी। विश्वविद्यालय की शर्त के आधार पर पैनल निरीक्षण भी हो चुका है लेकिन विश्वविद्यालय से प्रवेश को अभी तक हरी झंडी नहीं दी गई है।
एमबीपीजी कालेज में 15 वर्षों से संचालित इस पाठ्यक्रम में प्रवेश का इंतजार अभी भी कालेज के 20-25 छात्र - छात्राओं को है। विद्यार्थियों ने रोजगारपरक पाठ्यक्रम में प्रवेश जल्द देने के लिए पहले महाविद्यालय की प्राचार्य से गुहार की। प्राचार्य द्वारा कुमाऊं विवि से अनुमति न मिलने की जानकारी दी। इसके बाद छात्र कई बार कुमाऊं विश्वविद्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी उम्मीद अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। महाविद्यालय का इंटीरियर डेकोरेशन विभाग बंद पड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कुछ और बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
एमबीपीजी कॉलेज की ओर से इंटीरियर डेकोरेशन पाठ्यक्रम चलाने के लिए फैकल्टी के बारे में जानकारी दी जानी थी, इसी वजह से इस पाठ्यक्रम को संबद्धता के लिए राजभवन को नहीं भेजी जा सकी थी। इस पाठ्यक्रम को जल्द संबद्धता मिल सके, इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
- प्रो. केएस राना, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय