फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   found missing person

 व्यवसायी की तबियत हुई खराब, चार दिन करेंगे आराम  

Sun, 09 Apr 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 09 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
found missing person
Missing

हल्द्वानी। नौ दिनों से लापता व्यवसायी शुक्रवार की रात घर पहुंचा तो परिवार को खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवार ने आने की खुशी में पूजा पाठ कराया और दोस्तों को दावत दिया। सभी लोग व्यवसायी के आने से खुश थे।रामपुर रोड कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी स्टेशनरी व्यवसायी संजीव अग्रवाल के बड़े भाई दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोटद्वार में एक व्यक्ति ने उनके भाई देखकर घर फोन किया।

विज्ञापन


अखबारों में विज्ञापन से उसे नंबर मिल गया था। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को उनके साथ सगे भाई राजीव अग्रवाल, रोहित और संजीव का पुत्र शोभित कार से गए। नजीबाबाद से करीब 15 किलोमीटर आगे बढ़ने पर अपरचित व्यक्ति ने संजीव को सुुपुर्द किया। कई दिनों से नहीं सोने के कारण संजीव की हालत खराब हो गई। रास्ते में वह बात करने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन


रात दस बजे घर आने पर पारिवारिक डाक्टर अरुण कपूर ने दवाएं दी और चार दिनों तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसी कारण उनसे कोई बातचीत नहीं किया है। आने की खुशी में पूजा पाठ और दावत का कार्यक्रम रखा गया है। दावत में काफी संख्या में व्यवसायी परिवारों ने भाग लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी किसी गंभीर कारणों के चलते लापता हुआ था। परिवार के लोगों को भी कारणों की जानकारी है लेकिन कोई स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। लोगों के बीच चर्चा थी कि बीमार व्यक्ति भी बात कर सकता है लेकिन परिवार के लोग कुछ छिपाने के मूड में लग रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ देर बाद व्यवसायी से पूछताछ की जाएगी। क्योंकि नौ दिनों तक व्यवसायी ने प्रशासन को भी परेशान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed