फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forgot the cleanliness of the city for two holidays

दो की छुट्टी में शहर की सफाई को भूल गए

Wed, 09 Aug 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 09 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Forgot the cleanliness of the city for two holidays
शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो दिन की छुट्टी मनाई तो शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों का सड़क में चलना दूभर हो गया है। लोगों की शिकायत पर एमएनए के निर्देश पर उप नगर आयुक्त ने तीन सफाई निरीक्षकों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को रक्षाबंधन के कारण शहर में सफाई नहीं हो पाई। इससे निगम के कूड़ेदान सहित गलियां कूड़े से पट गई। बरेली रोड में कूड़ा पूरा सड़कों में फैल गया। इससे लोगों को रास्ते में चलने फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नवाबी रोड, तिकोनिया में रोडवेज कार्यशाला के पास, मछली बाजार सहित कई जगह कूड़े के ढेर लग। मंगलवार को लोगों ने मुख्य नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की। मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने उपनगर आयुक्त को तीनों सफाई निरीक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उपनगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक रतन लाल, चतर सिंह और अमोल से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक दिन में पूरे नगर की सफाई करने के निर्देश भी दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed