फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest Fire Reaches Closed School; Belongings Reduced to Ashes

Nainital News: बंद स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, सामान जलकर राख

Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forest Fire Reaches Closed School; Belongings Reduced to Ashes
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पश्या स्थित बेडूखेत के जंगल में लगी आग शुक्रवार की दोपहर 3 बजे अचानक बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गई। आग लगने से विद्यालय के भवन और विद्यालय में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग को आग लगने की सूचना दी। गनीमत रही की विद्यालय के कई सालों से बंद पड़े होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जंगल और विद्यालय में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होने के चलते आग नहीं बुझ पाई। स्थानीय निवासी राजू पोखरिया ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय आबादी क्षेत्र से हटकर जंगल से लगा हुआ है। उन्होंने कहा कई साल पहले विद्यालय के बंद होने और झाड़ियों के उगने के चलते शुक्रवार को जंगल में लगी आग विद्यालय के भवन तक पहुंच गई। आग से विद्यालय के भवन और अंदर रखा सामान जल गया। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भी चला करता था। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग और शिक्षा विभाग को भी दी। ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जंगल की आग बढ़ते हुए स्कूल तक पहुंच गई जिससे स्कूल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। कर्मचारी और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू लिया गया है। -हरीश टम्टा, वन क्षेत्र अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जंगल की आग आवासीय भवनों तक पहुंचने से पहले बुझाई

नैनीतालˍ/भवाली। मल्लीताल स्थित वीर भट्टी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात जंगल में लगी आग ने आसपास के आवासीय भवनों के लिए खतरा पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मल्लीताल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात लगभग 9:15 बजे प्रेमा जगाती छात्रावास, वीर भट्टी के पास जंगल क्षेत्र में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन मल्लीताल को मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर आग तेजी से जंगल से आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी। फायर कर्मियों ने फायर टेंडरों से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया और अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के प्रकाश मेर, महेश जोशी, फायरमैन, किशोर सिंह, रविंद्र सिंह और विवेक थापा मौजूद रहे। इधर, भवाली और श्यामखेत क्षेत्र के जंगल भी आग से धधकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed