फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flower production is suitable for Mukteshwar

पुष्प उत्पादन के लिए मुफीद है मुक्तेश्वर

Sun, 06 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)। Updated Sun, 06 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

 केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के परिसर प्रभारी डा. बीएल अत्री और प्रधान वैज्ञानिक डा. राज नारायण ने कहा कि मुक्तेश्वर और इसके आसपास की जलवायु पुष्प उत्पादन के लिहाज से मुफीद है।

विज्ञापन


 वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि काश्तकार फल सब्जी उत्पादन के साथ-साथ पुष्प उत्पादन पर भी ध्यान दें तो काश्तकार आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान वर्तमान में लिलियम, कार्नेशन, ग्लाईडोलस, जरबेरा, आलस्टोमारिया, गेंदा, गुलाब, जिरेनियम, गुलदावरी जैसे पुष्पों की पैदावार के साथ-साथ उन पर अनुसंधान कर रहा है।
विज्ञापन


लिलियम जैसे महंगे फूलों का उत्पादन कम लागत पर सस्ते पालीहाउस में कर अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। लिलियम की एक स्पाइक दिल्ली मे तकरीबन 40-50 रुपये में बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हेक्टेयर में इसका उत्पादन कर लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। लिलियम की तकरीबन 3 -4 प्रजाति हैं, लेकिन खुशबू वाले लिलियम की खासी मांग है। उन्होंने बताया कि जरबेरा आफसेट विधि से लगाया जाता है।

मतलब एक पौधे से अन्य पौधे तैयार होते हैं। इन्हें मार्च और अप्रैल में लगाया जाता है। डा. अत्री बताते हैं कि काश्तकार एक ही खेत में पुष्प और सब्जी साथ-साथ लगा सकते हैं।


इसे लगाने के लिए उस खेत का चयन करना चाहिए, जहां पथरीली मिट्टी न हो। गोबर की खाद का प्रयोग करना चाहिए। लेटीबूंगा निवासी हिम्मत सिंह नयाल भी फूलों की खेती कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed