{"_id":"662a6799edbe9812130fde88","slug":"five-year-old-girl-student-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-car-in-kotabagh-nainital-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: स्कूल बस से उतर रही छात्रा...पांच साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: स्कूल बस से उतर रही छात्रा...पांच साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Thu, 25 Apr 2024 07:56 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:56 PM IST
सार
Nainital: कोटाबाग के दोहनिया में बृहस्पतिवार को स्कूल बस से उतरकर रोड पार कर रही छात्रा की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा चेतना स्कॉलर्स एकेडमी देवीरामपुर में पढ़ती थी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोटाबाग के दोहनिया में बृहस्पतिवार को स्कूल बस से उतरकर रोड पार कर रही पांच वर्षीय छात्रा की कार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा चेतना स्कॉलर्स एकेडमी देवीरामपुर में पढ़ती थी। हादसे के बाद परिजनों ने वैन चालक और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त स्कूल वैन में कंडक्टर नहीं था।
दोहनिया गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र बिनवाल बृहस्पतिवार को दिन में ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे कि दोहनिया के पास स्कूल बस से उतरते समय सड़क पार कर रही बच्ची उनकी (गाड़ी संख्या यूके04एके 7273) कार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांच वर्षीय कृष्णा पुत्री अनिल कुमार निवासी दोहनिया क्षेत्र के चेतना स्कॉलर्स एकेडमी देवीरामपुर की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के अनिल कुमार एवं परिजनों ने वैन चालक के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया गया है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा स्कूल वैन में कोई भी कंडक्टर नियुक्त नहीं किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
ये पढ़ें- Uttarakhand: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया विप्पणन अधिकारी, विजिलेंस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
उक्त वैन विद्यालय के स्टाफ को लाने व ले जाने का काम करती है। वैन में स्कूल की शिक्षिका पूजा मौजूद थी जोकि मृतका की रिश्ते में मौसी लगती है। हादसे में उनकी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं है।
- भास्कर लोहानी, विद्यालय प्रबंधक।