फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Marketing officer caught red handed taking bribe in bazpur

Uttarakhand: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया विपणन अधिकारी, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 04:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

बाजपुर में एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने एमआई चंद्रमोहन टोलियां को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
Marketing officer caught red handed taking bribe in bazpur
विजिलेंस टीम ने एमआई को रिश्वत लेते पकड़ा  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में विजिलेंस टीम ने एक राइस मिल संचालक से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते एमआईचंद्रमोहन टोलिया को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिससे हड़कंप मच गया। व्यापारियों की भीड़ लग गई। आरोपी की ओर से 19.50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन

विजिलेंस एसपी अनिल मनराल ने बताया कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में धान का चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है। सरकार की ओर से राइस मिल संचालक को कुटाई, ढुलाई और सफाई आदि का पैसा दिया जाता है। बाजपुर के वरिष्ठ  विपणन अधिकारी कार्यालय में तैनात विपणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलियां ने राइस मिल संचालक से सुविधा शुल्क के नाम पर 19.50 प्रति क्विंटल की दर से रिश्वत मांगी। राइस मिल संचालक ने रिश्वत नहीं देना चाहता था। राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस ने जांच की। तथ्य सही पाए जाने पर निरीक्षक हेमचंद पांडे के नेतृत्व में टै्प टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को
विजिलेंस टीम ने एसएमआई कार्यालय में राइस मिल संचालक से वरिष्ठ विपणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। कार्यालय का एक कमरा बंद कर विजिलेंस अधिकारियों ने एमआई चंद्रमोहन टोलियो से पूछताछ की। खबर मिलते क्षेत्रभर के राईस मिल संचालक, व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने व्यापारियों को कार्यालय बाहर कर दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान एमआई चंद्रमोहन टोलिया का एक मोबाइल गायब हो गया। जिस पर विजिलेंस टीम मोबाइल को तलाशती रही। कई घंटे बाद कार्यालय के बाहर घास में एक व्यक्ति को मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल बिजिलेंस टीम को सौंप दिया गया। विजिलेंस टीम की कार्रवाई को लेकर लोगों में खूब चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed