फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   First open air theater to be built in Nainital with 36 lakh

नैनीताल में 36 लाख से बनेगा पहला ओपन एयर थिएटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
First open air theater to be built in Nainital with 36 lakh
नैनीताल के ओपन थियेटर का प्रारुप। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। प्रदेश सरकार जल्द ही नैनीताल में राज्य का पहला ओपन थिएटर का निर्माण करने जा रही है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ओपन एयर थिएटर के निर्माण में लगभग 36 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल के रंगकर्मी लंबे समय से ओपन थिएटर की मांग कर रहे हैं। विधायक संजीव आर्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए शासन से नैनीताल में ओपन थिएटर स्वीकृत करा दिया है। विधायक संजीव ने बताया कि जल्द ही मल्लीताल स्थित बीएम साह पार्क में 36 लाख की लागत से शहर का पहला ओपन एयर थिएटर बनवाया जाएगा। बताया कि कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ने ओपन थिएटर निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओपन थिएटर का लाभ नैनीताल और आसपास के रंगकर्मियों को मिलेगा। शहर के रंगकर्मियों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

नाट्यकला के मंझे कलाकार थे बीएम साह
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के सामने स्थित बीएम साह पार्क जिनके नाम पर पड़ा, वह एक प्रसिद्ध थिएटर, रंगमंच और नाट्यकला के मंझे हुए कलाकार थे। साह के अतिरिक्त विशंभर नाथ साह (सखा) अपने समय के एक दिग्गज कलाकार रहे हैं। इनके अतिरिक्त जगदंबा प्रसाद, विपिन उप्रेती, प्यारे साह, ललित तिवारी, निर्मल पांडे, गिरीश तिवारी (गिर्दा), इदरीश मलिक, अनिल कार्की, सुमन वैद्य, गोपाल तिवारी, जितेंद्र बिष्ट, ईशान त्रिवेदी, मोहन उप्रेती, जहूर आलम, मिथिलेश पांडे, ज्ञान प्रकाश कई ऐसे नाम हैं, जो थिएटर के लिए समर्पित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed