{"_id":"6aac4942cff97eedd604b21e","slug":"filth-found-in-shops-food-samples-collected-nainital-news-c-238-1-shld1020-130608-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दुकानों में मिली गंदगी, खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दुकानों में मिली गंदगी, खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
Fri, 18 Sep 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के मेला परिसर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में गंदगी मिलने पर दुकानदारों को फटकार लगाई और सैंपल भी लिए।
दुकानों में टीम को गंदगी के साथ अनियमितताएं मिलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मेला परिसर में खाद्य सामग्री से जुड़ी करीब 17 दुकानें हैं। टीम ने पकौड़ी, धनिया पाउडर और फ्लेवर्ड मिल्क के नमूने लिए हैं। सभी को खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एएस रावत व पिंटू ठाकुर मौजूद रहे।वहीं मेला परिसर में खाने-पीने की कुछ दुकानों में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लटके मिले जिनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। इससे दुकानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीएम नवाजिश खलीक ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफएसओ को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यदि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टर सतर्क, खुले में भोजन न करने की अपील
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के दौरान बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में ग्रामीणों और अन्य क्षेत्रों से लोगों की आवाजाही को देखते हुए अस्पताल प्रशासन मरीजों की बढ़ती संख्या की संभावना को लेकर तैयार है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बीते दिनों ज्योलीकोट क्षेत्र से बुखार और पीलिया के कई मामले सामने आए हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। भीड़भाड़ के साथ खुले में बिकने वाले भोजन और दूषित पानी के सेवन से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से खुले में बिकने वाला खाना नहीं खाने और स्वच्छ पानी पीने, भोजन ढककर रखने की सलाह दी है।