फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fifty thousand students FD

छात्राओं के लिए पचास हजार की एफडी

Tue, 28 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 28 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

गौरा देवी कन्या धन योजना सामान्य, अनुसूचित और जनजाति की इंटरमीडिएट पास कर चुकी छात्राओं के लिए है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार की एनएससी या एफडी दी जाती है।

विज्ञापन


एफडी या एनएससी तीन या पांच वर्षों के लिए होती है। इस पर चार प्रतिशत की ब्याज दर पर 75 प्रतिशत (37,500 रुपये) तक का लोन लिया जा सकता है। खास बात यह है कि लोन की किस्त एफडी या एनएससी पर मिलने वाले ब्याज से कटेगी। छात्रा मूल रूप से उत्तराखंड की होनी चाहिए।
विज्ञापन


 एक माता-पिता की दो कन्याओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। परिवार बीपीएल श्रेणी में होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की प्रतिवर्ष की आमदनी 15 हजार 976 रुपये और शहरी क्षेत्र में 21 हजार 206 रुपये होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालय के प्राचार्य छात्रा से आवेदन भराएंगे और बोर्ड से रोल नंबर (इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए) मिलने पर फार्म में अंकित करना होगा।

आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी के पास जाएगा और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड लगने के बाद आवेदन पत्र को जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी को आवेदन भेजेंगे और शासन स्वीकृति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed