{"_id":"659efe1204d1981cbd02e65a","slug":"fee-to-visit-himalayan-museum-will-have-to-be-paid-nainital-news-c-8-1-hld1010-290595-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हिमालय संग्रहालय के दीदार को चुकाना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हिमालय संग्रहालय के दीदार को चुकाना होगा शुल्क
Thu, 11 Jan 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जल्द ही हिमालय संग्रहालय के दीदार के लिए शुल्क चुकाना होगा। इन दिनों विभाग की ओर से हिमालय संग्रहालय की साज-सज्जा की जा रही है।
डीएसबी परिसर में स्थित संग्रहालय देश-विदेश के विद्यार्थी और शोधार्थियों में इतिहास की समझ विकसित करने के साथ ही उन्हें देवभूमि की संस्कृति, पौराणिकता और ऐतिहासिक तथ्यों से रूबरू कराता हैं। अब यह पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा लेकिन यहां घूमने वाले सैलानियों को शुल्क चुकाना होगा। इतिहास विभाग की प्रो. सावित्री कैड़ा ने बताया कि संग्रहालय में उत्तराखंड की लोक संस्कृति व इतिहास से जुड़ी कई वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। संग्रहालय में 2000 वर्ष पुरानी शुंग कालीन पत्थर की मूर्ति, उत्खनन से मिले बर्तन भी हैं। संग्रहालय में टिकट सिस्टम की शुरुआत के लिए कुलपति प्रो. डीएस रावत ने 20 हजार की धनराशि दी है। जल्द ही हिमालय संग्रहालय में टिकट सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा। संग्रहालय की बेहतरी के लिए अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।