फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment removed with bulldozer outside Ramnagar Mandi

Ramnagar Encroachment: रामनगर मंडी के बाहर चला बुलडोजर...हटाया अतिक्रमण; 35 परिवारों ने छोड़ा आशियाना

Wed, 28 Aug 2024 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

रामनगर मंडी समिति के बाहर लोनिवी की सड़क पर बसे 35 परिवारों को बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया है। हालांकि अधिकतर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था।

विज्ञापन
Encroachment removed with bulldozer outside Ramnagar Mandi
Ramnagar Encroachment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर मंडी समिति के बाहर लोनिवी की सड़क पर बसे 35 परिवारों को बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया है। हालांकि अधिकतर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था। पुलिस व प्रशासन को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन


एसडीएम राहुल शाह ने 26 से लेकर 28 अगस्त तक अतिक्रमणकारियों को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मुनादी कराई और मुनादी के समय लोगों को खुद ही हट जाने के लिए कहा गया। प्रशासन की तैयारी को देखते हुए अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमा हटाना शुरू कर दिया। मंगलवार की देर शाम तक अधिकतर अतिक्रमणकारियों अपना अतिक्रमण ध्वस्त कर चले गए थे। आज सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तब केवल एक ही अतिक्रमणकारियों मौके पर मौजूद था, जिसे प्रशासन की टीम ने हटा दिया। इसके बाद बुलडोजरों की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सड़क को साफ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके में मौजूद रहा और किसी भी तरह का विरोध नजर नहीं आया। दूसरी ओर नगर पालिका, सिंचाई विभाग, जल संस्थान, लोनिवि  और मंडी समिति के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Didihat News: 18 साल बाद भी आगे नहीं सरकी सड़क की फायल, चार किमी लंबी रोड 2006 में हो गई थी स्वीकृत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, कर अधिकारी  मितेश्वर आनंद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल, जल संस्थान के जेई गौरव आर्य सहित तमाम अधिकारी मौके पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed