{"_id":"6afa1aab7bfeffb33b05bc5e","slug":"chhathi-maiya-please-heed-my-plea-haldwani-news-c-337-1-ha11020-138840-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छठी मैया... सुनिहा अरज हमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छठी मैया... सुनिहा अरज हमार
Mon, 16 Nov 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व पर रामपुर रोड स्थित पूजा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर रविवार शाम आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पति, संतान और परिवार की सुख-समृद्धि व दीर्घायु के लिए छठी मैया की पूजा की। छठी मैया के गीतों और भजन-कीर्तन से पूरा पूजा स्थल गुंजायमान हो उठा। हे छठी मैया, सुनिहा अरज हमार, सबके बलकवा के दिहा ममता-दुलार गीत पर व्रती महिलाओं की आंखें नम हो गईं।
व्रती महिलाएं सूप, दौरा, नारियल, केला और ठेकुआ लेकर छठ पूजा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घुटनों तक पानी में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गीत गूंजते रहे - उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो। पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार, करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार जैसे भावुक गीतों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने व्रतियों को छठ की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
छठ सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णा साह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, महामंत्री मुरारी श्रीवास्तव, उपसचिव सुरेश भगत, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, सूरज साह, जयप्रकाश साह, ओमप्रकाश, हरेंद्र, वीरेंद्र, बीना भगत ने अतिथियों का स्वागत किया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन व्रत पूरा होगा। इसके बाद सभी को ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
शिव विद्या सदन में डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
हल्द्वानी। लोक आस्था का पर्व छठी माता की पूजा अमरावती कॉलोनी स्थित शिव विद्या सदन भवन में अनुशासन, पवित्रता और ऊर्जा के साथ हुई। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के अवसर पर अनेक छठव्रती और उनके परिवार उपस्थित थे। पूरा भवन भक्ति, श्रद्धा और छठी माता के गीतों से गूंज उठा। वहां प्रो. बीके सिंह, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. एपी सिंह, रमेश सिंह, शुक्ला, डॉ. वीके सिंह, डॉ. आशीष अंशु आदि उपस्थित थे।