{"_id":"6afa18d0538c4c8f550560f4","slug":"young-woman-left-bloodied-after-being-beaten-with-a-helmet-major-commotion-ensues-haldwani-news-c-8-1-hld1057-867968-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, जमकर हंगामा
Mon, 16 Nov 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शनिवार देर रात एक युवक-युवती के बीच जमकर विवाद हुआ। युवक ने हेलमेट से पीटकर युवती को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। मेडिकल परीक्षण में शराब के नशे में होनी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। आरोपी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, देर रात नशे में धुत युवक चकलुवा से बाइक पर एक युवती को लेकर हल्द्वानी पहुंचा। रामपुर रोड पर उसने बाइक रोकी और युवती को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने वहां मौजूद लोगों से गालीगलौज की। इस दौरान युवक के चार-पांच अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह युवती को वहां से भेज दिया। सूचना पर टीपी नगर चौकी से पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले गई। पूछताछ में आरोपी ने युवती को पहले अपनी पूर्व प्रेमिका बताया फिर देह व्यापार में संलिप्त युवती बताने लगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस एक्ट में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।