फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employee Suspension Recommendation

कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति

Fri, 08 Sep 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 08 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Employee Suspension Recommendation
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में बेतरतीब कूड़ा डालने और सड़क में कूड़ा बिखरने पर उप नगर आयुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड में तैनात कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति की है। उधर कूड़ा सड़क से हटाने और उसे फैलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पोकलैंड और जेसीबी मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला में ट्रंचिंग ग्राउंड में मेडिकल वेस्ट डालने की बार-बार खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने उपनगर आयुक्त को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल सिंह के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त को ट्रंचिंग ग्राउंड में घोर लापरवाही मिली। जहां एक ओर सड़क में कूड़ा बिखरा हुआ था। वहीं ट्रंचिंग ग्राउंड को जाने वाले रास्ते में दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। मौके पर ट्रंचिंग ग्राउंड में तैनात कर्मचारी यूएल मौके से नदारद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने कर्मचारी पर लापरवाही बरतने और मौके से नदारद पाए जाने पर निलंबन की संस्तुति की है। साथ ही कूड़े को व्यवस्थित करने के लिए एक पोकलैंड और एक जेसीबी और लगाए जाने की संस्तुति दी है। 

पर कर्मचारी की निलंबन की संस्तुति
नगर आयुक्त के आदेश के बाद उपनगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed