फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election-related rivalry at MBPG... two factions clash during the procession for the Vice-Presidential post.

Nainital News: एमबीपीजी में चुनावी रंजिश...उपाध्यक्ष पद के जुलूस में दो गुट भिड़े

Wed, 23 Sep 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Election-related rivalry at MBPG... two factions clash during the procession for the Vice-Presidential post.
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच मंगलवार को दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। हंगामे के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनीषा तिवारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक मेवाड़ी के समर्थन में छात्र जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के कुछ छात्र वहां आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को अलग-अलग कर परिसर से बाहर भेजा। डॉ. तिवारी ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कॉलेज में किसी भी कीमत पर अराजकता नहीं होने दी जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed