फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   EE of Irrigation and Water Institute asked to explain on releasing dirty water in canal on Chhath in haldwani

UK News: छठ पर नहर में गंदा पानी छोड़ने पर सिंचाई और जल संस्थान के ईई से जवाब तलब, दो दिन में देना होगा उत्तर

Fri, 31 Oct 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

प्रशासन ने छठ महापर्व के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल के पास की नहर में गंदा पानी छोड़े जाने के मामले में सिंचाई एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें दो दिन में संतोषजनक जवाब देना होगा, नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
EE of Irrigation and Water Institute asked to explain on releasing dirty water in canal on Chhath in haldwani
रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर नहर के गंदे पानी में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व पर सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप स्थित नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में प्रशासन ने सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब किया है। दो दिन के भीतर प्रशासन को बताना होगा कि महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी किसने और क्यों छोड़ा। उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित विभागों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


27 अक्तूबर को छठ के मौके पर जब पूर्वांचल समाज की सैकड़ों महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर जुटी थी, तभी नहर में कीचड़युक्त पानी बहने लगा। इससे पहले सुबह से ही नहर में साफ पानी का प्रवाह हो रहा था। ऐसे में महिलाओं को नहर में बह रहे गंदे पानी में खड़े होकर ही सूर्य को अर्घ्य देना पड़ा था। इसे लेकर छठ महासभा और पूर्वांचल समाज के लोगों में गुस्सा था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के अंक में इस समाचार को छठ व्रतियों के साथ नहर में कीचड़ वाला पानी छोड़कर सिस्टम ने किया छल शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 छठ महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में सिंचाई विभाग और जल संस्थान दोनों के ही अधिशासी अभियंताओं का जवाब तलब किया है। उन्हें दो दिन में इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दो दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो संबंधित विभागों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed