{"_id":"5fac5b6f8ebc3e276d6bb60c","slug":"e-ravanna-not-released-from-mines-department-website-mining-stalled-in-gaula-haldwani-news-hld4038239111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान विभाग की वेबसाइट से ई रवन्ना जारी नहीं हुआ, गौला में खनन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान विभाग की वेबसाइट से ई रवन्ना जारी नहीं हुआ, गौला में खनन ठप
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला गेट से खनन में तकनीकी कारणों से व्यवधान आ गया। खान विभाग की वेबसाइट से ई रवन्ना जारी नहीं होने की वजह से खनन नहीं हो पाया और हजारों वाहन बैरंग लौट गए। इधर, वन निगम का दावा है कि जल्द फिर से वेबसाइट के शुरू हो जाएगी।
बुधवार को गौला में खनन के लिए वाहन और श्रमिक पहुंचे। लेकिन खनन शुरू हो पाता उससे पहले खान विभाग की ई-रवन्ना जारी करने वाली वेबसाइट ठप हो गई। इससे बुधवार को हजारों वाहन गौला के गेटों पर खड़े रहे और बाद में बैरंग लौट गए। गौरतलब है कि बीते सात नवंबर को उद्घाटन के दिन भी खान विभाग का ई-रवन्ना वाला पोर्टल खराब हो गया था। घंटों लाइन लगाने के बाद डंपर बैरंग लौट गए।
उधर, ई रवन्ना जारी नहीं होने पर डंपर मालिकों में रोष है। डंपर मालिक पनचक्की निवासी मान सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग के निर्देशों के चलते डंपर मालिक एक महीने टैक्स व बीमा का नुकसान उठा चुके हैं। इधर, बार बार पोर्टल के फेल होने से और नुकसान हो रहा है। अन्य डंपर चालकों ने कहा कि विभाग को खुद को तकनीकी तौर पर मजबूत करना चाहिए। छोटी वजहों से हजारों गाड़ी बिना खनन किए वापस लौट गईं। इसके चलते खनन वाहनों के स्वामी पहले ही लॉकडाउन के चलते काफी आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं।
विज्ञापन
खान विभाग का ई रवन्ना जारी करने वाला वेब पोर्टल काम नहीं कर रहा। ई-रवन्ना जारी नहीं होने के चलते गौला में खनन नहीं हो पाया। दावा किया कि गुरुवार को पोर्टल के ठीक हो जाएगी। - वाईके श्रीवास्तव, डीएलएम गौला