फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the lockdown, people are moving the water

लॉकडाउन की वजह से पानी को तरसे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to the lockdown, people are moving the water
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कई इलाकों में नलकूपों के खराब होने से लोगों के सामने पानी का बड़ा संकट पैदा हो गया है। लॉकडाउन के चलते नलकूप ठीक नहीं हो पा रहा है और न ही टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। पानी की तलाश में बाहर निकलने वालों को पुलिस कहीं जाने नहीं दे रही है। इससे क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में 97 एचजी राधाबंगर का नलकूप पिछले कई दिनों से खराब है। क्षेत्र के लक्ष्मी दत्त, दीप चंद्र आदि का कहना है कि टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा है। टैंकरों से पेयजल खरीदकर व्यवस्था कर रहे थे लेकिन अब कर्फ्यू के बीच प्राइवेट टैंकर भी नहीं आ रहे हैं। विभाग से सिर्फ एक टैंकर आ रहा है जो पर्याप्त नहीं है। इधर, उजाला नगर और शनि बाजार क्षेत्र में भी नलकूप एक हफ्ते से खराब है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कारी मो. बाबर अली, आसिफ खान और मो. रऊफ ने कहा कि शुक्रवार से पानी नहीं मिल पाया है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उधर, जलसंस्थान के हल्द्वानी डिविजन के जेई एनसी जोशी और ग्रामीण खंड के जेई ललित मोहन ऐठानी ने बताया कि इलाकों में नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। जिन्हें पानी नहीं मिल रहा वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed