फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to expensive safari in Corbett Park, tourists from other zones are flocking to it.

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में सफारी महंगी होने से अन्य जोन में पर्यटक आने से भरी झोली

Fri, 05 Jan 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Due to expensive safari in Corbett Park, tourists from other zones are flocking to it.
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी महंगी होने से पर्यटक रामनगर में अन्य जोन का रुख करने लगे हैं। इससे रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में नवंबर और दिसंबर के राजस्व में तीन गुना तक वृद्धि हुई है। हाल में खुले नगर वन से आय में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल अन्य जोन की तुलना में काॅर्बेट पार्क के ढिकाला, ढेला, झिरना और बिजरानी जोन में घूमना महंगा हो गया था। इसके बाद से रामनगर आने वाले पर्यटकों ने उन जोन का रुख किया जिनका किराया कम बढ़ा है। इससे सीतावनी और फाटो जोन में पर्यटक बढ़ने से इनके राजस्व में भी इजाफा हुआ है। साथ ही रामनगर वन प्रभाग के कोसी बैराज स्थित नगर वन भी लोगों को खूब भा रहा है। यहां घूमने के लिए बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पहुंच रहे हैं। एक दिसंबर को नगर वन को लोगों के खोला गया था। एक माह में सात हजार से अधिक लोगों ने नगर वन का भ्रमण किया है। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार एक माह के भीतर नगर वन से 1.60 लाख से अधिक का राजस्व मिला है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि सीतावनी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन





रामनगर में राजस्व वृद्धि के आंकड़े

जोन
राजस्व 2022
राजस्व 2023


सीतावनी जोन
26 लाख
80 लाख

फाटो जोन
10.76 लाख
14.43 लाख

नोट- राजस्व दोनों वर्षों में नवंबर-दिसंबर का


परमिट शुल्क के रेट

कॉर्बेट पार्क
3500 रुपये

सीतावनी जोन
1430 रुपये

फाटो जोन
1600 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed