फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug network busted, police arrested two brothers from Rajasthan with 618 grams of smack

Haldwani: नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़, राजस्थान के दो भाइयों को पुलिस ने 618 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

Sat, 06 Jun 2026 10:45 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:45 AM IST
सार

राजस्थान से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करने पहुंचे दो भाइयों को पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

विज्ञापन
Drug network busted, police arrested two brothers from Rajasthan with 618 grams of smack
हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान 600 ग्राम पकड़ी स्मैक और आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सीमाएं लांघकर पहाड़ में नशे की सप्लाई करने पहुंचे राजस्थान के दो भाइयों को पुलिस ने काठगोदाम में धर दबोचा। उनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तस्करों की गिरफ्तारी ने राजस्थान से उत्तराखंड तक फैले नशे के नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। एसएसपी ने दावा किया कि कुमाऊं क्षेत्र में अब तक पकड़ी गई स्मैक की यह सबसे बड़ी खेप है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चार जून को गौलापार पश्चिमी खेड़ा स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास से दो भाई गजब सिंह और सीताराम निवासी अटलबंद धऊ पासा भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के साथ ही दिल्ली और यूपी की सीमा पार करने के बाद यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्मैक की डिलीवरी काठगोदाम निवासी रवि नामक युवक को की जानी थी। उसकी तलाश जारी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से और कब से ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद मुक्तेश्वर जाने की थी योजना

पूछताछ में सीताराम ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और गजब सिंह भरतपुर में एक आरओ प्लांट में काम करता है। उसकी ससुराल मुक्तेश्वर के जाड़ापानी क्षेत्र में है। दोनों भाई तीन जून की रात अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे थे। योजना स्मैक की डिलीवरी देने के बाद ससुराल जाने की थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

वाहनों से जुड़ा है रवि का कारोबार

गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्राथमिकी दर्ज हैं जबकि सीताराम का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों के अनुसार काठगोदाम निवासी रवि वाहनों के कारोबार से जुड़ा है और वही इस नशे के कारोबार को पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचाने का काम कर रहा था।


तो राजस्थान से भी हो रही है स्मैक तस्करी

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की उस धारणा को भी झटका लगा है कि उत्तराखंड में आने वाली अधिकतर स्मैक केवल बरेली और शाहजहांपुर से ही पहुंचती है। एसएसपी ने स्वीकार किया कि राजस्थान से स्मैक तस्करी का यह पहला बड़ा मामला सामने आया है। तीन राज्यों की सीमाएं पार कर यह खेप हल्द्वानी तक पहुंच गई जिससे कानून-व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed