फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drain chokes, rain water entered 200 houses

नाले हुए चोक, बारिश का पानी 200 घरों में घुसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drain chokes, rain water entered 200 houses
भारी बरसात के चलते हल्द्वानी के उजाला नगर क्षेत्र हुआ जल भराव।
हल्द्वानी। बारिश ने फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण 200 घरों में बारिश का पानी घुस गया। उधर नाले का मेनहोल खुला होने के कारण एक व्यक्ति नाले में गिर गया, जिसे लोगों की मदद से बचाया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हुई बारिश से उजाला नगर, इंदिरा नगर, काबुल गेट क्षेत्र के घरों में कीचड़युक्त बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, शिकायत के बाद निगम की टीम नाले खुलवाने नहीं पहुंची। लोगों ने आपस में सहयोग करके नाले खोले।
विज्ञापन

काबुल गेट निवासी शाहीन परवीन और जेबा अंसारी ने कहा हल्की बारिश होने पर भी नाला चोक हो गया। इससे उनके घर में गंदा पानी घुस गया और खाने-पीने का सामान भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद जेबा वारसी ने कहा कि नाले की सफाई के बारे में सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान को अवगत कराया गया। बताया कि नाला ठेकेदार साफ करेगा। ठेकेदार से जब नाले की सफाई के बारे में बात की गई तो उसने साफ मना कर दिया।
यहां हुआ जलभराव
उजाला नगर, राजपुरा पड़ाव, इंदिरानगर, कालाढूंगी रोड, काबुल गेट, गौजाजाली उत्तर, बरेली रोड
आंधी से उड़कर आया टिन शेड, खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे
दोपहर तीन बजे चली आंधी से राजपुरा पड़ाव क्षेत्र में एक मकान की टिन शेड की छत उड़ गई। ये आंधी में उड़ते हुए मथुरा प्रसाद के छत में आ गिरी। इससे छत में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। मथुरा प्रसाद ने बताया कि जब टिनशेट की छत उड़कर उनके घर की छत में आकर गिरी। उस समय उनके और पड़ोस के बच्चे छत में खेल रहे थे।
बारिश और तेज हवा ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। तेज हवाओं से 70 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज और इसुंलेटर फटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
शुक्रवार को गौलापार में सुबह चार बजे ही एचटी और एलटी लाइनों पर पेड़ की टहनी गिरने के कारण बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब 11 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। ईई नगर डीके जोशी ने बताया कि 30 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट गए, जबकि कई जगह इंसुलेटर भी फट गए। रामपुर रोड, बरेली रोड, 13 बीघा, बनभूलपुरा, सुभाष नगर और नैनीताल रोड पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में तीनपानी, मंडी, लालडांठ रोड, कठघरिया, फतेहपुर, धनपुरी, संगम विहार, लामाचौड़, बेलबाबा, टीपी नगर आदि क्षेत्र में तेज हवा चलने के कारण दोपहर में फीडर एक घंटे के लिए बंद किए गए। सुबह एचटी और एलटी लाइनों पर पेड़ की टहनी गिरने के कारण बिजली गुल रही।
ईई ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि 40 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट गए, जबकि कई जगह इंसुलेटर भी फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed