फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dragon fruit. blue berry. give. taste. foreign fruits.

Nainital News: विदेशी फलों का स्वाद चखाने ब्लू बेरी के साथ आ रहा ड्रैगन फ्रूट

Fri, 25 Apr 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 25 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dragon fruit. blue berry. give. taste. foreign fruits.
भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड, खासकर पहाड़ के लोगों के लिए अनजान दो विदेशों फलों की दस्तक अब नैनीताल जिले में होने जा रही है। प्रयोग यहां सफल रहा तो नाशपाती, खुबानी, प्लम, आड़ू जैसे फलों के बीच यहां दिखाई देंगे ब्लूबेरी और ड्रैगन फ्रूट से लदे पेड़। इन फलों का नाम जितना अलग है, यहां लोगों के लिए इनका स्वाद भी उतना ही जुदा। बस इंतजार है इन फलों के यहां फल जाने का। खास बात यह कि जिले में पहली बार ऐसे विदेशी फलों को लगाने की कोशिश है।
विज्ञापन

उद्देश्य है किसानों की आजीविका बढ़ाना। इसके लिए उद्यान विभाग जिले में पहली बार 10 एकड़ नाप में ब्लूबेरी और छह एकड़ जमीन में ड्रैगन फ्रूट की खेती कराने जा रहा है। खेती के लिए किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। विभाग की ओर से अभी तक ब्लूबेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती नहीं कराई जाती थी। 2025-26 की जिला योजना में इसे शामिल किया गया है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। ब्लूबेरी की खेती ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल, बेतालघाट के पर्वतीय क्षेत्रों में कराई जाएगी। हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती होगी।
विज्ञापन

ब्लूबेरी के एक पौधे की कीमत 450 रुपये पड़ती है। लेकिन किसान को ब्लूबेरी, ड्रैगन फ्रूट की पौध में 20 प्रतिशत ही राशि देनी होगी। उन्हें उद्यान सचल केंद्रों के माध्यम से उद्यान कार्ड, भूमि संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड जमा करने होंगे। जिले में 60 से अधिक किसानों को बजट की उपलब्धता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में पहली बार 10 एकड़ में ब्लूबेरी, छह एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कराई जाएगी। इसके लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी जिसकी कार्ययोजना बना ली गई है। - डॉ. रजनीश सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी


ब्लूबेरी, ड्रैगन फ्रूट को जानिए
ब्लूबेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती थाइलैंड, चीन, अमेरिका आदि देशों में होती है। इसका स्वाद कसैला यानी खट्टा-मीठा होता है। इसे नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। ब्लूबेरी में मौजूद फाइबर, विटामिन सी, विटामिन-के, पोटेशियम स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। ड्रैगन फ्रूट को पिटाया या पिटाहाया भी कहा जाता है। यह हाइलोसेरियस नामक कैक्टस (नागफनी) का एक प्रकार का फल है। ड्रैगन फ्रूट में बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई पोषक तत्व और विटामिन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed