{"_id":"6902813e65d5cbf4a9064f69","slug":"doctor-who-came-to-visit-with-his-wife-dies-nainital-news-c-418-1-shld1006-587-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पत्नी के साथ घूमने आए डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पत्नी के साथ घूमने आए डॉक्टर की मौत
Thu, 30 Oct 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। गुजरात से पत्नी के साथ घोड़ाखाल चाय बागान घूमने आए डाॅक्टर की बुधवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार को डॉ. विशाल शुक्ला (42) पुत्र कौशिक कुमार शुक्ला, निवासी तिरुपति सिद्धपुर, जिला पाटन, गुजरात पत्नी के साथ घोड़ाखाल स्थित चाय बागान घूमने पहुंचे थे। बागान में घूमने के दौरान अचानक विशाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी भवाली लाया गया। अस्पताल में तैनात डॉ. रोहित ग्रोवर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले पर्यटक की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रेलवे में तैनात है। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। मृतक के पिता ने फोन पर वार्ता के दौरान विशाल को हार्ट और दौरे की बीमारी के विषय में जानकारी देकर बिना किसी कार्रवाई के शव गुजरात भेजने का आग्रह किया। संवाद