{"_id":"6a7e1651c34a10dd5002dd25","slug":"dispute-over-voter-list-intensifies-in-kichha-mla-and-former-mla-stage-a-sit-in-kitchha-news-c-242-1-shld1013-145721-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किच्छा में मतदाता सूची पर विवाद गहराया, विधायक और पूर्व एमएलए ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किच्छा में मतदाता सूची पर विवाद गहराया, विधायक और पूर्व एमएलए ने दिया धरना
Fri, 14 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
तहसील में धरना देते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला
किच्छा। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) पर किच्छा में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी तहसील कार्यालय पर धरना देकर बेहड़ पर लोकतंत्र विरोधी काम करने का आरोप लगाया।
विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भाजपाई ने एक ही दिन में 8000 से अधिक मुस्लिम मतदाताओं के मतों पर आपत्ति दर्ज कराई। इन मतदाताओं के दो स्थानों पर वोट होने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी मतदाता का दो जगह वोट है तो वह कटेगा। इसकी आड़ में धांधलेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ही व्यक्ति की ओर से 1052 मतदाताओं के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। संवाद
-इंसेट
भाजपा का पलटवार
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बेहड़ के धरने को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि बेहड़ ने पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के 10 हजार से अधिक लोगों के वोट बनवाए थे। उनके कार्यकर्ताओं ने 8184 ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया है जिनके दो स्थानों पर वोट हैं। ये आपत्तियां चुनाव आयोग के निर्देश पर दर्ज की गई हैं। शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि बेहड़ के लोग आपत्ति करने वालों को धमका रहे हैं और सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
-इंसेट
एसडीएम ने दी पारदर्शिता की जानकारी
मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गौरव पांडेय ने बताया कि आपत्ति लगाने का आज अंतिम दिन था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं। 8000 से अधिक मतदाताओं की आपत्तियां चुनाव आयोग के निर्देश पर ही स्वीकार की गई हैं। पांडेय ने कहा कि पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। आपत्ति वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।