फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Director of drug de-addiction center arrested, accused of not informing Praveen's murder and hiding evidence

नशा मुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार, प्रवीन की हत्या की सूचना नहीं देने और साक्ष्य छिपाने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Director of drug de-addiction center arrested, accused of not informing Praveen's murder and hiding evidence
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने हरिपुर नायक कमलुवागांजा रोड स्थित आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजीव जोशी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि संचालक ने केंद्र में प्रवीन की हत्या के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी और हत्यारोपियों को बचाने के लिए शव को पिथौरागढ़ भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के देवलथल निवासी प्रवीन कुमार को नशा मुक्ति केंद्र में 23 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। एक अक्तूबर को मौत होने पर केंद्र संचालक ने शव को एंबुलेंस से उसके घर भिजवा दिया। परिजनों ने प्रवीन के शरीर पर डंडों की चोट के निशान को देखने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में केंद्र के संचालक राजीव जोशी, सुपरवाइजर पीयूष कौशिक, कर्मचारी अभिषेक चंद्रा और अन्य के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने विवेचना के बाद पीयूष कौशिक, अभिषेक चंद्रा, अभय उर्फ बिट्टू, अर्जुन रावत, बाबी अंसारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी केंद्र से पुलिस ने पकड़ा, लेकिन किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर पुलिस ने उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि छह लोगों ने प्रवीन को खंभे से बांध कर बेरहमी से पीटा था। इसी कारण उसकी जान चली गई। पूछताछ के दौरान संचालक राजीव ने बताया कि वह घटना के समय केंद्र में मौजूद नहीं था। इस मुकदमे की विवेचना थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर कर रहे हैं। विवेचक ने कहा कि प्रवीन की मौत के बाद शव भेजने और सूचना देने की जिम्मेदारी संचालक की होती है। वह इस जिम्मेदारी से नहीं बच सकता है। इसी कारण पुलिस ने हत्या का साक्ष्य छिपाने, पुलिस को सूचना नहीं देने के मामले में धारा 201, 202 के तहत रविवार सुबह संचालक राजीव जोशी को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी राजीव का हत्या में शामिल होना नहीं पाया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed