फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Directed the police to keep the peace in the Holy captains

होली में शांति बनाए रखने के पुलिस कप्तानों को निर्देश

Thu, 05 Mar 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Thu, 05 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Directed the police to keep the peace in the Holy captains

डीआईजी (कुमाऊं) पुष्कर सिंह सैलाल ने होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मंडलभर के पुलिस कप्तानों को दिए हैं। डीआईजी ने कहा है कि इसके लिए शांति समिति एवं सीएलजी की मीटिंग करें और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर सख्त निगरानी रखी जाए। अंतरराज्जीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बराबर चेकिंग की जाए, ताकि बाहर से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी न हो।

विज्ञापन


इसके अलावा मावा, मिठाई, खाद्य पदार्थों एवं दवाओं की दुकानों की चेकिंग के दौरान खाद्य विभाग और औषधि नियंत्रक को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी कप्तानों को दिए हैं। डीआईजी ने उत्तर प्रदेश से लगे थाना जसपुर, थाना काशीपुर से मुरादाबाद सीमा, बरेली सीमा पर पुलभट्टा के पास पीलीभीत जिले की सीमा पर मझौला के पास सितारगंज में माधोटांडा आदि मार्गों पर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा, टनकपुर, झूलाघाट, जौलजीवी और धारचूला में खास सख्ती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed