फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devbhoomi Vyapar Mandal takes to the streets in protest against GST harassment.

Nainital News: जीएसटी उत्पीड़न के विरोध में उतरा देवभूमि व्यापार मंडल

Wed, 23 Sep 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Vyapar Mandal takes to the streets in protest against GST harassment.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की कार्रवाई के विरोध में देवभूमि व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो प्रदेशभर में कारोबार बंद करने का आह्वान किया जाएगा।
मंगलवार को पटेल चौक पर हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही कारोबार मंदी से जूझ रहे हैं। बरसात के तीन महीनों में व्यापार प्रभावित रहा और अब नवरात्र और दीपावली के त्योहारी सीजन से कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। ऐसे समय में जीएसटी विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, मनमोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगडवाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, जिलाध्यक्ष पंकज कपूर, प्रेम चौधरी, जसपाल मालदार, जगमीत सिंह मीती आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को प्रदेश के वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान और जीएसटी कमिश्नर प्रतीक जैन से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि विभागीय अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे व्यापारियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों पर उच्चाधिकारियों को गलत सूचनाएं देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पंजीकृत और टेक्स जमा करने वाले व्यापारियों को परेशान करने के बजाए अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुप्ता ने बताया कि जीएसटी कमिश्नर ने शीघ्र ही प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed