फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for reservation for state agitators

Nainital News: राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for reservation for state agitators
हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी बीते 11 सालों से आरक्षण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब तक यह मामला नहीं सुलझ पाया है। वर्ष 2004 में तत्कालीन सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया था लेकिन वर्ष 2011 में इस शासनादेश के खिलाफ दायर याचिका में सुनवाई के बाद आरक्षण में रोक लग गई। इस शासनादेश में रोक लगने के बाद आज तक बहाली नहीं हो पाई है। तब से राज्य आंदोलनकारी लगातार 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2011 मेें राज्य आंदोलनकारियों को दिए गए आरक्षण पर रोक के बाद अब तक कई सरकारें आई लेकिन आंदोलनकारियों की क्षैतिज आरक्षण की उम्मीद को पूरा नही कर पाई।
विज्ञापन

क्या कहना है राज्य आंदोलनकारियों का
उत्तराखंड के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकारों की अनदेखी के कारण अब तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। मौजूदा सरकार से उम्मीद है कि क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पार्वती तिवारी, राज्य आंदोलनकारी
राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान घर बार छोड़कर दिन.रात संघर्ष किया। 2011के बाद आंदोलनकारियों को मिले क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाई गई है। आरक्षण राज्य आंदोलनकारियों का हक है। उसे लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवी शर्मा, राज्य आंदोलनकारी
उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण न दिया जाना अन्याय है। महिलाओं और खिलाड़ियों की तर्ज पर राज्य सरकार को आंदोलनकारियों को भी आरक्षण देकर उनकी भावनाओं को समझना चाहिए।
- प्रदीप सिंह अंनेरिया, राज्य आंदोलनकारी
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बीते 11 सालों से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सरकार अनदेखी कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिया जाना चाहिए।
- विनोद घड़ियाल, राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed