{"_id":"58d96c424f1c1b4e7763e6ca","slug":"death-the-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत स्कूल बस एक्सीडेंट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में सोमवार सुबह आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हल्द्वानी रामनगर बस संख्या यूए 02 146 रामनगर को जा रही थी।
विज्ञापन
पोस्ट आफिस के पास खादी ग्रामोद्योग गेट के सामने गली से अचानक निकलने पर साइकिल सवार वार्ड 4 निवासी 10 वर्षीय गुलशेर पुत्र शाकिर अली बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। घायल को बस चालक द्वारा स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, हल्द्वानी में उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन