फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of youth found in irrigation canal

Nainital News: सिंचाई नहर में मिला युवक का शव

Wed, 27 Mar 2024 04:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Mar 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in irrigation canal
रामनगर (नैनीताल)। भवानीगंज स्थित सिंचाई नहर में मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शव को फायरकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भवानीगंज चौक के कुछ लोगों ने पुलिस को सिंचाई नहर में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों और पुलिस की टीम ने सिंचाई नहर से शव निकाला। शव की पहचान मुकेश शर्मा (34 वर्ष) पुत्र सीता राम निवासी ऊटपड़ाव चोरपानी रामनगर के रूप में हुई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जिस सिंचाई नहर में शव मिला, उसमें पानी का स्तर न के बराबर था। ऐसे में मौत को लेकर तमाम शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed