{"_id":"ed09b57dc79d3c6d198e63aa5efed95c","slug":"cube-went-on-encroachment-in-sukhatal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखाताल में अतिक्रमण पर चला घन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखाताल में अतिक्रमण पर चला घन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सोमवार को दो दुकानें ध्वस्त कर दीं। अतिक्रमणकारियों से एक-एक लाख जुर्माना और अतिक्रमण ढहाने में आया खर्च भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
मनुमहारानी होटल के पास अतिक्रमण की जद में आई पांच दुकानों को 15 दिन के भीतर तोड़ने संबंधी आदेश 15 जनवरी को हाईकोर्ट ने प्रशासन को दिए थे। हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ प्रदीप सिंह बिष्ट एवं अन्य दो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदीप सिंह बिष्ट और अन्य के मामले में यथा स्थिति बनाए रखने के साथ ही प्रदेश सरकार से जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। जिन दो लोगों का अतिक्रमण सोमवार को प्रशासन ने ध्वस्त किया, उनमें शहजाद पुत्र सईद अहमद निवासी चार्टन लॉज और प्रकाश पुत्र गुसाईं राम जुबलीहाट कंपाउंड निवासी हैं।
विज्ञापन
प्रकाश 1986 से यहां रेस्टोरेंट चलाते थे जबकि शहजाद 1991 से बारबर की दुकान चला रहे थे। दोपहर एक बजे से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम चार बजे तक चली। अतिक्रमण तोड़ने गई टीम में एसडीएम आशीष चौहान, तहसीलदार बीएस लटवाल, पालिका के कर अधीक्षक राजदेव जायसी, मल्लीताल के कोतवाल टीआर वर्मा, एसआई राजेंद्र कुमार के अलावा एलडीए, लोनिवि के अधिकारी थे।