फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR's use satellite phones

सीटीआर में हो रहा सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल

Mon, 08 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Mon, 08 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
CTR's use satellite phones

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में इन दिनों एक सेटेलाइट

विज्ञापन
फोन के इस्तेमाल होने से पार्क प्रबंधन में खलबली मची है। पिछले तीन महीने से सीटीआर के कालागढ़ डिवीजन में कोई लगातार सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसका पता न तो आज तक वन विभाग को लग पाया है और न ही पुलिस को। दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस महकमा साथ मिलकर जंगल में संघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

कालागढ़ डिवीजन यूपी के बॉर्डर से लगा हुआ है। इस सेटेलाइट फोन का पता लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार खुफिया एजेंसी आईबी की मदद ले रही है और पूरे इलाके में लगातार कांबिग जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में पिछले तीन-चार माह में कई बार सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल हुआ है।

इस क्षेत्र से वीवीआईपी का भी आवागमन रहता है। बाघ और हाथियों की तादाद भी यहां खासी है। कालागढ़ डैम भी यहीं है, जो बहुत बड़े इलाके में है। इसकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार वन विभाग और यूपी पुलिस तैनात रहती है। ऐसे में सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल होने से कालागढ़ डैम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

इधर, कार्बेट पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि विभाग कई एजेंसियों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसकी सूचना थोड़ी देर से मिलती है। फिर भी जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed