{"_id":"628a841213c484231e1afe96","slug":"crowd-of-tourists-continues-next-time-too-similar-weekend-is-needed-nainital-news-hld463493959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की भीड़ बरकरार, अगली बार भी ऐसे ही वीकेंड की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की भीड़ बरकरार, अगली बार भी ऐसे ही वीकेंड की दरकार
विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में रविवार को सैलानियों की रही भीड़ भाड़।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सप्ताह के अंत (वीकेंड) के चलते लगातार दूसरे दिन रविवार को भी नैनीताल में सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन कर पर्यटक स्थलों में खूब मौज मस्ती की। दूसरी ओर सैलानियों के वाहनों की वजह से जाम लगता रहा और वाहन रेंग-रेंगकर चले।
सुबह से ही पर्यटक नैनीताल आने लगे, जिससे उनके वाहनों की संख्या काफी अधिक हो गई और नगर के सभी छोटे-बड़े कार पार्किंग दिनभर पैक रहे। इसके चलते रूसी बाईपास में वाहनों को रोककर कई सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल लाया गया। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का पुलिस ने चालान किया जबकि कई वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
इसके अलावा समीपवर्ती भवाली, भीमताल, कैंची धाम, श्यामखेत, घोड़ाखाल, सातताल, नौकुचियाताल आदि पर्यटक स्थलों में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की रही भीड़
रविवार को नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। साथ ही उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वन्यजीवों को करीब से देखा। इसके अलावा केव गार्डन और केबिल कार का भी पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने कालाढूंगी मार्ग स्थित वाटरफाल में भी खूब मौज मस्ती की। साथ ही हिमालयन बाटनिकल गार्डन, किलबरी, पंगूट, हिमालय दर्शन, हनुमानगढ़ी, स्नोव्यू आदि जगहों पर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के चलते पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।