फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of Tourism in Nainital

दूसरे दिन भी सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल का चप्पा चप्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Tourism in Nainital
नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। लगातार चार दिन की छुट्टियों के कारण नैनीताल गुलजार है। बीते दो दिन से नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में 30 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हैं। छोटे-बड़े होटलों से लेकर पार्किंग स्थल तक भर चुके हैं। दूसरे दिन भी रूसी बाईपास स्थित अस्थायी पार्किंग में पांच सौ से अधिक सैलानियों के वाहनों को रोका गया। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को नैनीताल में लगभग पांच हजार छोटे-बड़े वाहन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ही सैलानियों का नैनीताल पहुंचना शुरू हो गया था और तभी से यहां के पार्किंग स्थल पैक होने लगे थे। शुक्रवार सुबह से सैलानियों के उमड़ने के कारण नैनीताल-हल्द्वानी रोड, नैनीताल-भवाली रोड, अपर व लोअर माल रोड, मस्जिद तिराहा, हाईकोर्ट रोड, किलबरी, हिमालय दर्शन और बारापत्थर को जाने वाली सड़क के अलावा नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर वाहन रेंगने लगे थे। शनिवार को दोपहर बाद नैनीताल की सड़कों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद हनुमानगढ़ी, टूटा पहाड़ और बारापत्थर क्षेत्र से सैलानियों के वाहनों को रोक रोककर छोड़ा। इसके बावजूद शहर की आंतरिक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक आते रहे वाहन
नैनीताल। तल्लीताल स्थित चुंगी के संचालक राजेश वर्मा के मुताबिक नैनीताल में देर शाम तक मालरोड से 1200 से अधिक वाहन प्रवेश कर चुके थे, जबकि कालाढूंगी रोड से दो हजार से अधिक वाहनों नैनीताल में प्रवेश किया। भवाली रोड से भी बड़ी संख्या में सैलानियों के वाहन नैनीताल की ओर आए। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से मेट्रोपोल, डीएसए और सूखाताल स्थित पार्किंग स्थलों के अलावा सभी छोटे पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा
नैनीताल। रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों रोककर शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल भेजा गया। यह सिलसिला सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। शनिवार को भी रूसी बाईपास में वाहनों को रोका गया तो कई पर्यटक वहां से भवाली की ओर लौट गए।
नैनीझील में नजर आई नावें
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से नैनीझील की रौनक भी लौटती नजर आई। नैनीझील में पर्यटकों ने जमकर नौकायन किया। इस कारण नैनीझील में पूरे दिन नावें ही नावें नजर आईं। पंत पार्क, भोटिया बाजार से लेकर मालरोड, केव गार्डन व रोपवे के जरिये स्नोब्यू तक पर्यटक ही पर्यटक दिखे। सैलानियों की भीड़ का लाभ यहां छोटे बड़े सभी कारोबारियों को मिल रहा है।
डीआईजी ने लिया रूसी बाईपास का जायजा
नैनीताल। नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार को डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के साथ रूसी बाईपास पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ संदीप तिवारी, कोतवाल प्रीतम सिंह और एसओ रोहिताश सागर भी दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

भीमताल में कमरों के लिए भटकते रहे सैलानी
भीमताल (नैनीताल)। शनिवार को भी भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। भीमताल घूमने पहुंचे कई सैलानियों को होटलों में कमरे नहीं मिलने से परेशान होना पड़ा। पर्यटक दिनभर इधर-उधर कमरों लिए भटकते दिखे। भीमताल में वाहनों का दबाव बढ़ने से तिकोनिया, डांठ, नौकुचियाताल रोड, भवाली और मुख्य बाजार में जाम लगने से सैलानियों को घंटों परेशान होना पड़ा। पार्किंग नहीं मिलने से सैलानियों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े, जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार बड़ी संख्या में सैलानियों की आवाजाही होने से पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। श्यामखेत के चाय बागान, कैंची मंदिर और घोड़ाखाल मंदिर में भी सैलानी शाम तक दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed