{"_id":"90d1435034b071e0a16e90dff46a5de8","slug":"two-policemen-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे डीएम और एसएसपी, दो पुलिस वाले निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम में फंसे डीएम और एसएसपी, दो पुलिस वाले निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डी सेंथिल अबुदई ने कांस्टेबल संजय रस्तोगी और हरबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अबुदई ग्रेटर हल्द्वानी गौलापार में वित्तमंत्री के साथ स्टेडियम और आईएसबीटी के निरीक्षण के बाद वापस हल्द्वानी लौट रहे थे। केमू चौराहे पर कांस्टेबल संजय रस्तोगी की ड्यूटी थी। संजय रस्तोगी मोबाइल पर बात करने में मशगूल था, जबकि वहां लंबा जाम लगा हुआ था। जाम में जिलाधिकारी एवं एसएसपी की गाड़ियां फंस गई। कांस्टेबल संजय रस्तोगी फिर भी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा, इससे नाराज एसएसपी अपनी गाड़ी से उतरे और उसका मोबाइल छीन लिया। एसएसपी ने कांस्टेबल को डांट-फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने तत्काल ड्यूटी चार्ट मंगवाया। चार्ट में केमू स्टेशन चौराहा पर कांस्टेबल हरबीर सिंह की भी ड्यूटी थी, लेकिन हरबीर सिंह ड्यूटी से गायब था। एसएसपी ने उसे भी निलंबित कर दिया। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता एवं दायित्वों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल पर बात करते पकड़ा गया तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन