फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Twenty days ago, went from house Chandrasekhar

बीस दिन पहले घर से गए थे चंद्रशेखर

Mon, 04 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Mon, 04 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

गोरापड़ाव हाथीखाल के स्टोन क्रशर मालिक की हत्या की सूचना मिलने पर उसके दो चाचा शव लेने के लिए रुड़की चले गए। पत्नी को भी हत्या की सूचना नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि स्टोन क्रशर मालिक 20 दिन पहले ही घर से गए थे। मिलनसार प्रवृति के कारोबारी की किसी से रंजिश नहीं थी।

विज्ञापन


गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी चंद्रशेखर भट्ट (38) पुत्र गंगादत्त भट्ट का सहारनपुर के सुंदर पुर गांव में एक स्टोन क्रशर पार्टनरशिप में था। 20 दिन पहले वह घर से स्टोन का कारोबार देखने के लिए गए थे। इस बीच उन्होंने पत्नी से बात भी की थी। रविवार की सुबह चंद्रशेखर के पार्टनर ने फोन पर ग्राम प्रधान को मौत की सूचना दी।

विज्ञापन


 इसके बाद कारोबारी के चाचा कैलाश चंद्र भट्ट और गणेश चंद्र भट्ट शव लेने के लिए रुड़की चले गए। कारोबारी की पत्नी मीनाक्षी को परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर की तबियत खराब है। उनको लेने के लिए चाचा गए हैं। हाथी खाल के ग्रामप्रधान ने बताया कि कारोबारी की एक पुत्री हिमांशी भट्ट सिंथिया कालेज में नवीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पुत्र  कार्तिक (12) छठी का छात्र है। चंद्रशेखर भट्ट का गोरापड़ाव में भी डंपर से गौला में खनन का कारोबार है। कारोबारी के मौत की खबर से पूरा गांव मायूस है। किसान पिता का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।


परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह तक चंद्रशेखर का शव गांव में लाया जाएगा। चंद्रशेखर भट्ट के बडे़ भाई सरकारी जॉब में है। परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed